मोदी की गारंटी पर जनता मोहर लगाने को तैयार - कृपाशंकर

0
मोदी की गारंटी पर जनता मोहर लगाने को तैयार - कृपाशंकर 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 'भाजपा का संकल्प पत्र 2024 - मोदी की गारंटी' 2047 तक विकसित भारत बनाने के सपने को साकार करने का संकल्प पत्र है। जिसके केंद्र में हमारी युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान हैं। 

पिछले एक दशक में  प्रधानमंत्री  की सरकार गरीब, गांव और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के सर्वांगीण विकास को समर्पित रही है। इसी विकास यात्रा को अनवरत जारी रखते हुए अगले 5 वर्षों में भी 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र के साथ भाजपा अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को पूरा कर देशवासियों की आशाओं एवं आकांक्षाओं की पूर्ति करेगी और ये 'मोदी की गारंटी' है। उक्त बातें भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर ने जन सम्पर्क के दौरान कही । उन्होंने आगे कहा कि

 प्रधानमंत्री  की गरीब कल्याण की गारंटी पर अटूट विश्वास जताते हुए पूरे देश की जनता इस बार प्रचंड बहुमत के साथ मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !