सुभासपा की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जौनपुर। शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संगठन की जनपदीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई । संगठन की समीक्षा प्रदेश अध्यक्ष तथा जौनपुर के प्रभारी रितेश राम तथा अध्यक्षता अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव डॉ जेपी सिंह ने किया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक जखनियां गाजीपुर बेदी राम रहे। विशिष्ट अतिथि सुदामा राजभर, शकुन्तला राजभर,अरविंद सिंह मखडू ,मो निहाल अंसारी ने अपने विचार ब्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष चंदन राजभर ने किया।
पार्टी के प्रभारी रितेश राम द्वारा सभी विधानसभा तथा सभी ब्लॉकों के समस्त पदाधिकारी का संगठनात्मक समीक्षा लिया गया। उन्होंने फ्रंटल के भी सभी फ्रंटल टीम युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा ,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, छात्र प्रकोष्ठ, अधिवक्ता प्रकोष्ठ ,व्यापारी प्रकोष्ठ आदि सभी के पदाधिकारी की भी समीक्षा लिया और कहा कि आने वाले दिनों में सुभासपा सबसे बड़ी पार्टी होकर उभरने जा रही है। मुख्य वक्ता के रूप में विधायक बेदी राम ने कहा कि, आजमगढ़ को समाजवादी पार्टी का गढ़ था, परंतु अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का गढ़ होगा और भविष्य में जौनपुर ,गाजीपुर, आजमगढ़ ,बनारस, चंदौली आदि तमाम जिले में हमारे विधायक और अध्यक्ष होंगे। जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ऐतिहासिक एवं बेजोड़ नेता है ।
प्रदेश महासचिव हरी लाल राजभर, मंडल उपाध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि बृजभान राजभर, , मीडिया प्रभारी बजरंगी राजभर, जिला सूचना मंत्री इरशाद अंसारी, सनम आदि ने भी अपने विचार प्रकट किये। राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर जेपी सिंह ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो समय के साथ चलेगा, समय उसी का साथ देगा। इसलिए आज डबल इंजन सरकार के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मजबूती से खड़ी है और पार्टी को मजबूत करने के लिए बराबर प्रयास कर रही है ।इसलिए सभी नेता एवं कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष को तथा पार्टी को मजबूत करने के लिए सामाजिक भाईचारा स्थापित करें और मतदाता सूची में अपना नाम बढ़ाएं। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाए। मुख्य रूप से वीरेंद्र राजभर, सुनीता, बीना, सविता पुष्पा, मोतीलाल, अरविंद ,विशाल , राकेश , योगेश सौरभ, मोहम्मद अफजल ,डॉ सुनील राजभर जिला अध्यक्ष श्याम बहादुर राजभर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

