ज्योतिबा राव फुले की जयंती मनाई गई
जौनपुर। अपना दल एस पार्टी जिला कार्यालय वाजिदपुर पर शुक्रवार को महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जन्म जयंती कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाई गई ।
मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने महात्मा ज्योतिबा राव फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि ज्योतिबा राव फुले ने समाज में व्याप्त जातिवाद, छुआछूत, भेदभाव और अन्य विषमताओं को दूर किया। उन्होंने समाज के निचले तबकों को शिक्षित करके समाज में उन्हें सम्मान देने का काम किया। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि ज्योतिबा राव फुले और माता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न दिलाने और प्रत्येक ब्लॉक में उनके नाम से एक महिला कन्या विद्यालय की घोषणा करे। इसके लिए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल सार्थक प्रयास कर रही हैं। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि दोनों शिक्षाविदों ने शोषित वंचित और दलित समाज के शैक्षिक उत्थान में अहम भूमिका निभाई। सचिव ने कहा कि भारतीय समाज में व्याप्त ऊँच नीच और जातिवाद के गहरे दलदल से बाहर निकालने का काम किया। उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा की जो तस्वीर और तस्वीर बदली है इसमें ऐसे महापुरुष का सबसे बड़ा योगदान रहा है। श्रीमाली समाज और पार्टी सरकार से शिक्षा के दोनों मनीषियों के लिए भारत रत्न की मांग करती है। उन्होंने सरकार द्वारा उनकी जन्मतिथि या पुण्यतिथि पर सरकारी अवकाश न घोषित किया जाना दुखद बताया। उन्होंने कहा कि जो शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया और जो सचमुच देश के सर्वोच्च सम्मान के योग्य था उन्हें सरकार भारत रत्न न देकर दलितों और पिछड़ों का अपमान किया। उन्होंने पूरा भरोसा जताया कि केंद्रीय मंत्री सरकार से भारत रत्न दिलाने के लिए महत्वपूर्ण कदम अवश्य उठाएंगी और पिछड़ों- दलितों को सम्मान दिलाने का काम करेंगी।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवनायक पटेल व संचालन अनिल जायसवाल ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम आसरे पटेल, संतोष माली, गणेश, राकेश सैनी घनश्याम सैनी संजय निषाद अजय पटेल पंकज पटेल मास्टर रामकुमार माली शीतला प्रसाद माली मानसिंह पटेल मंगला प्रसाद बिंद आदि रहे ।

