मंहगाई व प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
जौनपुर । शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में ज़ोरदार प्रदर्शन किया गया । बड़ी संख्या में एकत्रित कांग्रेस जनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर महामहिम राज्यपाल से मांग किया कि, प्राईवेट स्कूलों में पढ़ाई के नाम पर हो रही बेतहाशा वसूली को तत्काल अभियान चलाकर रोका जाय साथ ही जनपद स्तर पर अभियान चलाकर प्राईवेट स्कूलों में चल रहे डग्गामार वाहनों पर भी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाय।
जिला अध्यक्ष प्रमोद के सिंह ने कहा कि बेलगाम मंहगाई से लोगों की रोज़मर्रा की ज़रूरतों को पूरा करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा, ऐसे में प्राईवेट स्कूलों में बेतहाशा फीस वसूली, पुस्तक व यूनिफॉर्म के नाम पर लोगों की जेब पर डाका डाला जा रहा है । तत्काल अभियान चलाकर धनउगाही करने वाले स्कूलों को चिंहित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए जिससे आम अवाम को राहत मिल सके।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि, जिला प्रशासन की नाक के नीचे शहर में अनेकों ऐसे स्कूल संचालित हो रहे जो सुविधाओं के मामले में शून्य हैं लेकिन पढ़ाई के नाम पर आम अवाम की जेब पर डाका डालने में शिखर पर हैं, कांग्रेस पार्टी जनपद के स्तर पर और राज्य के स्तर पर इस तरह की मनमानी स्वीकार नहीं करेगी, उन्होंने कहा कि एक तरफ़ मंहगाई, बेरोजगारी,लूट हत्या डकैती छिनैती की घटनाएं बढ़ रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ़ पूरे प्रदेश में बेहतर शिक्षा को लेकर राज्य सरकार के पास कोई ठोस विज़न नहीं है। प्राईवेट स्कूलों के माध्यम से आम अवाम के साथ लूट खसोट की जा रही है जिसमें राज्य सरकार की और जनपद के स्तर पर स्थानीय प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस मौके पर उतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पंकज सोनकर, सत्यवीर सिंह, राकेश सिंह डब्बू, राजकुमार निषाद, देवेन्द्र मिश्रा, विनय तिवारी, उस्मानअली, इन्द्रमणि दूबे, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष यशस्वी सिंह, लव कुमार गुप्ता, राम सिंह, संजय माली , सहनवाज मंजूर, राजीव निषाद, सुरेश गौड़, मोहम्मद आदिल ,शेर बहादुर सिंह, पुष्कर निषाद, मोहम्मद ताहिर, जैद सिद्दीकी, शैलेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।

