मजदूरी करते समय छत से गिरने से हुई थी श्रमिक राम बिशुन मौर्य की मौत
पांच लाख,पचीस हजार की मदद से श्रमिक परिवार को मिला आर्थिक संबल
जौनपुर। रविवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने धरनीधर निवासी रामबिशुन मौर्या जिनका मकान निर्माण श्रमिक का कार्य करते हुए एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। आज उनके आवास पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पहुंच कर उनकी पत्नी हीरामनी देवी को निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना के अंतर्गत रूपए 5.25000 (पांच लाख पच्चीस हजार) की धनराशि सीधे खाते में दिए जाने का प्रमाण पत्र दिया।
ज्ञात हो कि रामबिशुन मौर्य का कुछ दिन पूर्व अहियापुर में एक मकान के निर्माण कार्य करते समय छत से गिर जाने के कारण मृत्यु हो गई थी। मृत्यु की जानकारी के उपरांत राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मृतक के परिवार के यहां संवेदना व्यक्त करने गए थे, उसी दौरान उनको पता चला कि मृतक का श्रमिक कार्ड भी है उन्होंने तत्काल श्रम आयुक्त को फोन करके मृतक की श्रमिक योजना के तहत मदद करने के लिए कहा उसी के क्रम में आज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने श्रमिक के परिवार में पहुंचकर उनकी पत्नी हीरामनी देवी को निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना के अंतर्गत रूपए पांच लाख पच्चीस हजार रुपए ( 525000) का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
इस अवसर साथ में सहायक श्रम आयुक्त देवव्रत यादव, प्रतिनिधि अजय सिंह, मनीष श्रीवास्तव, राजेश मौर्या, जितेन्द्र सिंह व धर्मेद्र मित्रा जी साथ में मौजूद रहे।