सुभासपा की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जौनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ( सुभासपा ) की जनपद स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक,पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री डॉ अरविंद राजभर अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई । बैठक में जिला संगठन के सभी विधानसभाओं, ब्लॉकों तथा बूथ स्तर के पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई । बतौर मुख्य अतिथि डॉ अरविंद राजभर में घोषणा किया कि,पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं संगठन के बल पर त्रिस्तरी पंचायती चुनाव अकेले लड़ेगी। इसलिए 15 दिन के अंदर जो संगठन के गठन अधूरे हैं ,उन्हें हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए, उन्होंने कहा कि जौनपुर में पार्टी मुख्य रूप से चार विधानसभाओं जफराबाद,केराकत, शाहगंज, मल्हनी में आगामी चुनाव हेतु फोकस कर रही हैं । उन्होंने कहा कि, हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश बिहार सहित पूरे देश में एनडीए गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा ,चिकित्सा, आयुष्मान कार्ड ,जीरो पॉवर्टी योजना ,आवास, तथा महिलाओं के जमीन रजिस्ट्री में एक परसेंट का छूट , सोलर लाइट, शादी अनुदान आदि कार्य जोरों से कर रही है। समीक्षा बैठक में कई दलों से कार्यकर्ता उन्हें कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर सुभाष की सदस्यता ग्रहण किया। मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर जेपी सिंह , प्रितेश राम, अरविंद सिंह मखडू ,हरिलाल राजभर,मोहम्मद निहाल अंसारी, हर्ष राजभर ,शनि राजभर बृजभान राजभर आदि उपस्थित रहे ।संचालन चंदन राजभर एवं आभार राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर जेपी सिंह ने ज्ञापित किया ।

