विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं - राज्यमंत्री

0
विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं -  राज्यमंत्री 
69 लाख की तीन सड़क परियोजना का  राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने किया शिलान्यास 

    जौनपुर। रविवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव  ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित / मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत रूपए 69 लाख की लागत की तीन सड़क परियोजना का शिलान्यास किया।
   जिन सड़कों का शिलान्यास किया उसमें प्रमुख रूप से      
    मोहल्ला कालीकुती में मैहर देवी ओलंदगंज मार्ग पर मंशा देवी मंदिर के सामने से परमानतपुर हरिजन बस्ती तक नाली व इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य 
अनुमानित लागत रूo 25.03 लाख 
    वार्ड रामनगर में मेन रोड महिला थाने के सामने से भगौती कालोनी सुभाष गौड़ के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण कार्य ,  अनुमानित लागत रूo 21.85 लाख 
         वार्ड रामनगर में भागोती कालोनी में भगवान दास के घर से भैयालाल सोनकर के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य अनुमानित लागत रूo  22.29 लाख 

    शिलान्यास के दौरान राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश कि योगी जी सरकार में विकास कार्य के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है आम जनता की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना हमारी पहली प्राथमिकता है, सड़क, बिजली, जल, शिक्षा, स्वास्थ्य व आवास आदि क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से हमारी सरकार ने व्यापक पैमाने पर काम किया है, जिसका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है,
  उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा, यदि आप लोगो कही लगता है कि निर्माण कार्य में लापरवाही हो रही है, मानक के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं हैं तो उसकी जानकारी आप हमको दीजिए , उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 
    शिलान्यास के दौरान प्रमुख रूप से ओपी नेता, मनीष श्रीवास्तव, सरस गौड़, जयविजय सोनकर, कमलेश निषाद, उमरपुर वार्ड के सभासद  विष्णु प्रताप सिंह  सिपिन , दीपक मिश्रा, सरोज सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !