जौनपुर । शासन के निर्देश के क्रम जनपद में आकांक्षा हाट कार्यक्रम 28 जुलाई से 02 अगस्त तक आयोजित हो रहा है।
बुधवार को कार्यक्रम के तृतीय दिवस के अवसर पर विधायक शाहगंज रमेश सिंह, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में आकांक्षा हाट/सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया।
विधायक रमेश सिंह ने कहा कि शासन के द्वारा समाज में एकरूपता लाने का कार्य किया जा रहा, जिसमें गरीब, असहायों के लिए अनेक योजनाऐं चलायी जा रही है, भारत सरकार के निर्देश के क्रम में नीति आयोग के द्वारा आकांक्षात्मक विकास खण्ड के रूम में रामपुर और मछलीशहर चिन्हित किया गया है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित रह गये है उनका चिन्हांकन करते हुए लाभ दिलाने का कार्य करें।
जिलाधिकारी ने कहा आकांक्षात्मक विकास खण्ड में बच्चों के सर्वान्गीर्ण विकास के उददेश्य से बोलने सोचने और लिखने की क्षमता में वृद्वि लाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों के अभिभावकों से समन्वय करते हुए बच्चों में शिक्षा स्तर को और ऊपर ले जाने का प्रयास किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा पूरे भारत को टीबी मुक्त का अभियान चलाया जा रहा है। विद्यालयों में खान पान के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है। सभी विद्यालयों में सहजन, नींबू, आंवला आदि के पौधे लगाये जा रहे है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पेटल, जिला अर्थ एंव संख्याधिकारी डा0 अरुण यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

