सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित

0
सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित 

जौनपुर।  नानक पब्लिक स्कूल, हरबसपुर, फूलपुर के प्रांगण में चार दिवसीय सीबीएसई ईस्ट ज़ोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन बुधवार को भव्यता के साथ हुआ।
टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश (ईस्ट), बिहार एवं झारखंड राज्यों से सीबीएसई से संबद्ध कुल 210 स्कूलों के 1275 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 70 प्रतिभागियों ने गोल्ड मेडल,68 ने  सिल्वर मेडल तथा 138 ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने में सफलता हासिल की । 
विजेता खिलाड़ियों को  ईस्ट ज़ोन ऑब्जर्वर विक्रांत सिंह, विद्यालय के प्रबंधक सरदार मनमोहन सिंह, प्रबंधिका देविंदर कौर, उप प्राचार्य प्रभुजीत सिंह, वाइस प्रिंसिपल नीलम मिश्रा, कोऑर्डिनेटर अनुपम श्रीवास्तव द्वारा पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कुंवर प्रदीप सिंह 'रिंकू', ने कहा कि, ऐसे आयोजनों से छात्र छात्राओं में प्रतियोगात्मक एवं साकारात्मक उत्साह एवं उर्जा का संचार होता है । रजनी साहू,  ईस्ट ज़ोन के  अधिकारीगण, विद्यालय के  शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !