पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह के जन्मदिन पर किया पौधरोपण, शिक्षा के प्रति किया जागरूक
जौनपुर । बख्शा ब्लाक के ग्राम गौराखुर्द पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह का जन्मदिन प्रकृतिक को समर्पित रहा । बड़ी संख्या में समर्थकों द्वारा वृक्षारोपण, छाता वितरण के साथ ही लगभग दो सौ बच्चों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सजल सिंह पूर्व प्रमुख बक्शा कार्यक्रम अध्यक्ष लाल साहेब सिंह प्रधान जंगीपुर के हाथों पेन व कापी का वितरण करते हुए शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विकास सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा, राघवेन्द्र सिंह युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री भाजपा, महेंद्र प्रताप सिंह,क्षान सिंह, डबलू , रामचन्द्र सिंह साधू, राघवेन्द्र सिंह, बसंत, राजन सिंह आदि उपस्थित रहें ।

