प्रकृति से मजबूत रखना होगी रिश्ता - डा. अंजू

0
प्रकृति से मजबूत रखना होगी रिश्ता  - डा. अंजू 
जौनपुर । सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति ने बिहार  राज्य की, अपने स्थानीय शाखा कार्यालय साधनापुरी छपरा के  द्वारा वृक्षारोपण एवं जल संचयन के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया साथ ही साथ बृहद रूप से पौधारोपण का कार्यक्रम विभिन्न जगहों पर किया गया।  ताजपुर एकमा में स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के साथ-साथ अलख नारायण सिंह उच्च विद्यालय एकमा के प्रांगण में भी पौधारोपण किया गया।  इस अवसर पर रामकृष्ण के मठाधीश स्वामी श्रीअतिदेवानंद  और संस्था प्रमुख डॉक्टर अंजू सिंह ने पौधारोपण की शुरुआत की करीब 60 पौधे लगाए गये।
संस्था प्रमुख डॉक्टर अंजू सिंह ने कहा कि यह समय है जब हमें प्रकृति के साथ अपना रिश्ता फिर से मजबूत करना होगा। इस अभियान का उद्देश्य न केवल प्रकृति की रक्षा करना है बल्कि भावी पीढ़ियों को एक हरा भरा भविष्य देना है। जबकि स्वामी जी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधारोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण जरूरी है जल एवं हरियाली से ही पृथ्वी पर जीवन संभव है अतः सभी को एक पेड़ अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।
वहीं एकमा में पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य सविता त्रिपाठी, राजेश कुमार एवं अन्य शिक्षकगण, विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !