जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ( ठुकराई ) के प्रांतीय संगठन ने शिक्षक नेता राजेश सिंह पर पुन: भरोसा जताते हुए मीडिया प्रभारी पद की कमान सौंपी है । श्री सिंह को यह दायित्व संघ के प्रति निष्ठा, ईमानदारी व कार्यकुशलता से किए गए कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर दिया गया है । भारी संख्या में शिक्षक साथियों ने राजेश सिंह के मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर खुशी जाहिर किया है । राजेश सिंह के पुन: मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर श्री सिंह के आवास पर शुभचिंतकों,मित्रों द्वारा बधाई देने वालों का तांता लगा रहा । जिसमें प्रांतीय संरक्षक रमेश सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष तेरस यादव, प्रधानाचार्य डा. रामदतत्त सिंह, डा. शैलेन्द्र सिंह, डा. सत्य प्रकाश सिंह, राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत डा. जंगबहादुर सिंह, डा. रणजीत सिंह, शिक्षक ओमप्रकाश सिंह, दिनेश सिंह, डा. अर्चना सिंह, रश्मि सिंह, आशीष शुकला, आशीष सिंह, डा. जयेश सिंह, पत्रकार विद्याधर राय "विद्यार्थी ' प्रमुख रुप से रहे । इसके अलावा बड़ी संख्या मे शिक्षक, शिक्षक नेता,पत्रकार, समाजसेवी, चिकित्सक, अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि सहित शिक्षा विभाग से अधिकारी व कर्मचारीगण
मौजूद रहे । राजेश सिंह ने सभी प्रति आभार जताते हुए संगठन से मिले दायित्व पर खरा उतरने की प्रतिबद्घता दोहराई।

