पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह के जन्मदिन पर हुआ विविध आयोजन

0
पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह के जन्मदिन पर हुआ विविध आयोजन 

स्वास्थ शिविर, आयुष्मान कार्ड शिविर, वृक्षारोपण,  स्वास्थ परीक्षण,  सिलाई मशीन वितरण सहित हुए विभिन्न आयोजन।

जौनपुर। पूर्व गृहराज्य मंत्री महाराष्ट्र सरकार व जौनपुर से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे कृपाशंकर सिंह के 75वें जन्मदिन के मौके पर जिले के मल्हनी विधान सभा क्षेत्र के तेजी बाजार स्थित ऐतिहासिक करशूल महादेव के मंदिर परिसर में स्वास्थ्य शिविर, आयुष्मान कार्ड शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण, महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के  सिलाई मशीन वितरण आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम का  शुभारंभ सीएमओ डॉक्टर लक्ष्मी सिंह ,एसडीएम बदलापुर योगिता सिंह एवं आईएमए अध्यक्ष डा. शुभा सिंह ने फीता काटकर का किया ।
तत्पश्चात भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक और भजन कीर्तन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
 शाहगंज विधायक रमेश सिंह, श्यामराज सिंह,डॉ. विकास,राम मोहन सिंह सहित सैकड़ों समर्थकों और स्थानीय ग्रामीणों ने केक काटकर पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह की लंबी उम्र के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना किया ।

सीएमओ डॉक्टर लक्ष्मी सिंह ने अपील की एक पेड़ अपने मां के नाम अवश्य लगाए,और अपने नित्य जीवन में प्लास्टिक का प्रयोग न करें, स्वास्थ्य शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाए।  कार्यक्रम में  बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें ।
 आगंतुकों का आभार पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह और डॉ . विकास ने जताया है।
भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह,रतनाकर सिंह,शशि मोहन सिंह क्षेम,अजीत सिंह,डॉ रामसूरत मौर्य,पंकज गुप्ता,डॉ हरेंद्र सिंह,आशुतोष सिंह,संदीप सिंह सहित सैकड़ों लोग रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !