अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाना ही प्राथमिकता - विश्वनाथ प्रताप सिंह

0
अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाना ही प्राथमिकता - विश्वनाथ प्रताप सिंह
 तेज़ तर्रार, दलालों और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चर्चित हैँ  नए शहर कोतवाल 

जौनपुर। एसपी जौनपुर डॉ कौस्तुभ ने शहर कोतवाली की कमान अब तेज़ तर्रार,  ईमानदार छवि के लिए विख्यात व पुलिस विभाग में अलग पहचान रखने वाले विश्वनाथ प्रताप सिंह के हाथों में सौंप दी है । इससे पहले वे ज़फराबाद थाना प्रभारी रह चुके हैं, जहाँ अपनी सख़्ती, ईमानदारी और निष्पक्ष कार्यशैली से उन्होंने अलग पहचान बनाई। गैंगस्टरों और हिस्ट्रीशीटरों पर शिकंजा कसने से लेकर अवैध शराब व जुए के अड्डों पर लगातार कार्रवाई कर वे चर्चाओं में रहे। हर पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेकर निष्पक्ष कार्रवाई करना ही  प्रिय शगल  है।

शहर कोतवाली का कार्यभार संभालते ही विश्वनाथ प्रताप सिंह का संदेश साफ है- अब दलालों व बिचौलियों की कोई जगह नहीं होगी, जनता सीधे पुलिस तक पहुँचेगी और न्याय पाएगी। कोतवाली का माहौल अपराधियों और दलालों की जगह आम जनता के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद होगा।

जनता में नई उम्मीदें जगीं

विश्वनाथ प्रताप सिंह की तैनाती से नगरवासियों में उत्साह और विश्वास दोनों देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि अब शहर में कानून-व्यवस्था और मज़बूत होगी, अपराधियों पर और कड़ा शिकंजा कसेगा तथा जनता को तत्काल न्याय मिलेगा। पूर्व शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा को उनकी सेवाओं को देखते हुए यूपी 112 का प्रभारी बनाया गया है।

शहर कोतवाली में  साकारात्मक परिवर्तन की उम्मीद 

शहर कोतवाली में विश्वनाथ प्रताप सिंह की एंट्री को एक नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है। उनकी सख़्त, ईमानदार और निष्पक्ष छवि से जनता को भरोसा है कि अब अपराध और दलाली दोनों पर पूरी तरह लगाम कस जाएगी।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !