शहीदों के सम्मान में कांग्रेसियों ने निकाली जय हिन्द यात्रा

0
शहीदों के सम्मान में कांग्रेसियों ने निकाली जय हिन्द यात्रा 

क्रांतिकारियों ने अपने खून से सींचकर हिंदुस्तान को कराया आजाद- मुईद अहमद

जौनपुर।  देश की आजादी में देश का हर नागरिक बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, अंग्रेजों के गुलामी से मुक्ति के लिए हर व्यक्ति अपनी कुर्बानी देने के लिए अगली पंक्ति में खड़ा रहा। उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री कांग्रेस के नेता मुईद अहमद ने कांग्रेस पार्टी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए सेनानियों के सम्मान में आयोजित जय हिन्द यात्रा के दौरान धनियामऊ में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में कहा। पूर्व मंत्री मुईद अहमद ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों ने अपने खून से हिंदुस्तान को सींचा है, देश को आजादी दिलाने में सबने अपना योगदान दिया है। महात्मा गांधी जी की अगुवाई में आजादी के जंग में छात्र, नौजवान, महिलाऐ, बुजुर्गों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। एआईसीसी के पूर्व सदस्य कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवव्रत मिश्रा ने कहा कि शहीदों के बताए रास्ते पर चल कर देश खुशहाली और एकता के मुकाम को प्राप्त कर सकता है। देवव्रत मिश्रा ने कहा कि शहीदों का सम्मान सबसे अधिक कांग्रेस पार्टी करती है, क्यौ कि कांग्रेस के नेतृत्व में महात्मा गांधी, पं.जवाहरलाल नेहरू, मौलाना आजाद, के अगुवाई में देश को आजादी मिली और लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहुती दी। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा.प्रमोद कुमार सिंह ने नारा लगाते हुए कि शहीदों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में जुलूस में जोश भर दिया। प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस की जय हिन्द यात्रा क्रांतिकारियों के सम्मान में आयोजित की गयी है। जय हिन्द यात्रा का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष आरिफ खान ने किया। कांग्रेस की जय हिन्द यात्रा धनियामऊ के नहर चौक से प्रारंभ होकर जुलूस के रूप में शहीदों के सम्मान में नारेबाजी करते हुए शहीद स्मारक पर पहुंच कर कांग्रेसियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीपति उपाध्यक्ष, देवराज पांडेय,विनोद त्रिपाठी, कमला प्रसाद तिवारी ने भी संबोधित किया। जय हिन्द यात्रा में राकेश मिश्रा,विनय तिवारी, राजेश तिवारी, शेर बहादुर सिंह, अरुण शुक्ला, राजीव निषाद,विपिन शर्मा, महात्मा शुक्ला, प्रवेश निषाद, धर्मेन्द्र मिश्रा, इरशाद खान, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा सिंह,ललित चौरसिया,धीरज उपाध्यक्ष, शहनवाज मंजूर,मु.ताहिर,इकबाल हुसैन,मुंशीरजा, अनिल दूबे आजाद, बबिता मिश्रा,रामसिंह बांकुरे, हरदीप सिंह सोनू, अनिरुद्ध पटेल, राजेश कुमार, प्रेम शंकर, वरुण शंकर चतुर्वेदी ,इस्लाम भाई ,जैद खान ,शमशेर जोहा ,एडवोकेट सरफराज हुसैन ,सैफ खान, विपिन गुप्ता, बाबूराम यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ब्लाक कांग्रेस कमेटी बक्शा के अध्यक्ष बबलू गुप्ता ने सबका आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !