तोरिया ( लाही ) का नि:शुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करें किसान - डीएओ

0
तोरिया ( लाही ) का नि:शुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करें किसान  - डीएओ
फोटो - विनय  सिंह, जिला कृषि अधिकारी जौनपुर

जौनपुर। जिला कृषि  अधिकारी विनय  सिंह ने  अवगत कराया है कि, प्रदेश सरकार  द्वारा कृषि विभाग  के अन्तर्गत  संचालित  राज्य  सहायतित निशुल्क तिलहन  बीज मिनीकिट वितरण, प्रदर्शन एवं  प्रसार  कार्यक्रम  के अंतर्गत  तोरिया  ( लाही ) फसल की दो किलोग्राम मात्रा की बीज  मिनीकिट  निशुल्क  प्राप्त  करने हेतु कृषि विभाग  के पोर्टल पंजीकृत कृषकों के द्वारा आनलाइन  आवेदन  1 अगस्त से 15 अगस्त  25 तक किया जाएगा जो पूरी तरह से पारदर्शी  है ।  आनलाइन  आवेदन  करने वाले कृषकों को बीज मिनीकिट  आवेदन  अवधि  में आवेदकों के मध्य  लक्ष्य  से अधिक  आवेदन  प्राप्त  होने की दशा में आनलाइन  लाटरी के माध्यम  से लाभार्थियों का चयन किया जायेगा।  एक कृषक को केवल एक मिनीकिट ही  प्राप्त  हो सकेगा । 

चयनित  कृषकों को पीएमओएस  मशीन  के माध्यम  राजकीय  कृषि बीज भण्डारों से बीज  मिनीकिट  वितरण  किया जायेगा ।  अत: इच्छुक कृषक निशुल्क  बीज  मिनीकिट  प्राप्त  करने हेतु विभाग  के पोर्टल   agridarshan.up.gov.in पर  अपना  आनलाइन  आवेदन  कर सकते हैं ।



Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !