कम्पोजिट विद्यालय रन्नो के बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली

0
कम्पोजिट विद्यालय  रन्नो के बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली

जौनपुर। घर तिरंगा अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय रन्नो के बच्चों ने भव्य तिरंगा झांकी की प्रस्तुति दी और देश प्रेम की भावना को बलवती करने के साथ ही साथ भारत को आजादी दिलाने वाले वीर शहीदो को भी याद किया। 
इस अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत विद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये तथा  तिरंगा रैली निकाली गई। हर घर तिरंगा अभियान के तहत  विद्यालय में क्राफ्ट मेकिंग कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसके अंतर्गत आकर्षक तिरंगा बैज तथा सजावटी क्राफ्ट बनाना सिखाया गया। प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि शासन एवं प्रशासन के निर्देश पर विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हो रहे हैं, जिसमें यह हर घर तिरंगा अभियान का प्रथम चरण है।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव समेत के के सिंह, जाहिरा बेगम, ओम प्रकाश यादव, प्रदीप कुमार, आलोक , आशीष,अलमदार , आंगनबाड़ी तथा समस्त रसोइया मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !