आईएफएस दिव्या बनी जौनपुर की डीएफओ

0
आईएफएस दिव्या बनी  जौनपुर की डीएफओ 

डीएम जौनपुर सैमुअल पॉल एन. की पत्नी हैं  डीएफओ दिव्या, 2013 बैच की आई एफ एस  अफसर है दिव्या 

जौनपुर।  प्रदेश सरकार द्वारा भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों के तबादले के बाद, 2013 बैच की आईएफएस अधिकारी दिव्या ने जौनपुर की नई प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वह कानपुर में तैनात रहीं।


दिव्या जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की पत्नी हैं।  जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. अपनी प्रभावी प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित से जुड़े निर्णयों के लिए जाने जाते हैं। वहीं, नई डीएफओ दिव्या वन संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और हरित अभियानों से संबंधित कार्यों में सक्रिय रही हैं।

उनके नेतृत्व में जिले में पौधरोपण, वन संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति मिलने की उम्मीद है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद वन विभाग की योजनाओं को लेकर जिले में सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !