डा.अंजू सिंह को मिला गेस्ट ऑफ ऑनर अवार्ड

0
डा.अंजू सिंह को मिला गेस्ट ऑफ ऑनर अवार्ड 
जौनपुर। इंटीग्रेटेड फ़ोरम ऑफ़ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट (निफा) द्वारा दिल्ली के भारत मंडपम और हरियाणा के करनाल स्थित गोल्डन मोमेंट्स पैलेस में तीन दिवसीय सिल्वर जुबली समारोह आयोजित किया गया  । 

 इस दौरान देश के सभी राज्यों सहित विदेशी मेहमान भी शामिल हुए।  कार्यक्रम में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर से चयनित पुरुषों और महिलाओं को वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड सर्टिफिकेट और यंग कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप  में मॉरिशस के राष्ट्रपति धर्मवीर गोखुल  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ कर अपना संदेश सुनाया। जबकि करनाल में विशिष्ट अतिथियों में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, निफा के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रितपाल सिंह पन्नू, राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्विनी शेट्टी, ब्रह्मस्वरूप , नरेंद्र कुमार बराना, रूस से आए मंगलेश दूबे, वर्ल्ड बुक ऑफ एक्सीलेंस लंदन के उपाध्यक्ष संजय पंजानी आदि शामिल रहे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय समन्वयक दिलीप दुबे, राजीव गोयल, आलोक अग्रवाल, प्रदेश संरक्षिका डॉ रानी अंजू सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे। समारोह के दौरान ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संस्थापिका सह निफा की प्रदेश संरक्षिका, डॉ रानी अंजू सिंह को गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !